परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गुठनी थाना में कार्यरत एक स.अ.नि राजेश कुमार सिंह को सादे लिबास में गाड़ियों की जांच करना महंगा पड़ गया। एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि जिला प्रशासन लिखा हुआ बोर्ड लगाकर घूमने वाले को भी गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया लेकिन वह मौके से फरार हो गया।वहीं दूसरी तरफ एसपी ने बताया कि जीबी नगर तरवारा के एस.आई. के के सिंह को कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि कांड निष्पादन में देरी के कारण आरोपित को जमानत मिल गई। अगर समय से चार्जशीट कोर्ट में उपलब्ध हो जाती तो जमानत नहीं मिलती।एसपी द्वारा इस कारवाई से पुलिस महकमे में हड़कम्प सा मचा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…