Gopalganj News in Hindi

शौचालय की प्रोत्साहन राशि देने के लिए BDO करेंगे पंचायत में कैंप

परवेज अख्तर/मांझा(गोपालगंज):- सोमवार को जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत के वार्ड संख्या एम व्व्हि से मिलान करने का आदेश दिया। और साथ ही बैंक पासबुक का सत्यापन करने और वार्ड नल जल का फोटोग्राफ्स करने का भी निर्देश दिया ।शौचालय निर्माण के प्रोत्साहन राशि के लाभार्थी को भुगतान की समीक्षा प्रखंड बार प्रखंड विकास पदाधिकारियों से की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रखंड में औसतन 700 से 800 की संख्या में शौचालय निर्माण के प्रोत्साहन राशि का भुगतान करना है बैठक में डीडीसी ने बताया कि 84% भुगतान हो चुका है। बरौली प्रखंड में 1787 कुचायकोट में 2980 और सिधवलिया में 1054 शौचालय निर्माण का भुगतान बकाया है ।डीएम ने जियो टैगिंग के बाद वीडीयो के लॉगइन के आधार पर भुगतान करने का निर्देश देते हुए आगे कहा कि लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायतों में कैम्प करे।साथ ही आधार कार्ड आदि अपडेट करने का निर्देश दिया। बैठक में सदर एसडीओ उपेंद्र पाल डीपीएमयू सुभाष चंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026