Barharia Siwan News

स्कॉर्पियो को बचाने में ट्रक पलटी, कूद कर चालक-खलासी ने बचाई जान

परवेज अख्तर/सिवान :- बड़हरिया-मीरगंज मुख्य रोड पर जगतपुरा गांव के पास मीरगंज जा रहा सरिया से लदा ट्रक स्कॉर्पियो को बचाने के क्रम में पलट गया। घटना के बाद चालक-खलासी फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक (बीआर 52एफ 9663) बड़हरिया से मीरगंज की ओर जा रहा था, तभी ट्रक को ओवरटेक करते हुए एक स्कॉर्पियो आगे निकलने के क्रम में अचानक ट्रक के आगे आकर रूक गई। चालक स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में संतुलन खो बैठा और ट्रक पलट गया। इस दौरान ट्रक के चालक-खलासी ने ट्रक से कूद कर जान बचाया। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से यातायात घंटों बाधित रहा। बाद में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ट्रक पर लदे सरिया हटवाकर ट्रक को खींच कर थाना ले आया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024