Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में निर्वाचन से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों के लिए टॉल फ्री नंबर जारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 171(ख)के अनुसार जो कोई निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उनके निर्वाचन अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु रूप में कोई परितोषण देता या लेता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत एक वर्ष तक की कारावास या जुर्माना या दोनों से दंडनीय होगा। इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता की धारा 171(ग)के अनुसार जो व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या निर्वाचक अथवा किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट पहुंचाने की धमकी देता है। वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दंडनीय होगा।

डीएम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचक को डराने और धमकाने, रिश्वत देने एवं लेने में लिप्त पाया जाता है। ऐसे लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से यह अनुरोध किया गया है कि वे किसी प्रकार की रिश्वत लेने से परहेज करें और यदि कोई व्यक्ति किसी रिश्वत की पेशकश करता है तो वे इसकी शिकायत टॉल फ्री नंबर 1950 एवं जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06154 242000 पर सूचित कर सकते हैं। डीएम ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026