गोपालगंज: विगत पांच सालों में जिले में टीकाकरण कार्य में काफी सुधार हुआ है। हाल ही में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के द्वारा जारी आंकड़ा के अनुसार बच्चों के टीकाकरण में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय परिवार हेल्थ सर्वे-4 (वर्ष 2015-16) के अनुसार जिले में 12-23 माह के 81.6 प्रतिशत बच्चों को पूर्ण टीकाकरण होता था जो कि वर्ष 2019-20 में बढ़कर 97.9 प्रतिशत हो गया। ये आंकड़ें बता रहे हैं कि जिले में पूर्ण टीकाकरण में काफी सुधार आया है। साथ ही टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता भी आयी है। टीकाकरण बचपन में होने वाली 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावशाली एवं सुरक्षित तरीका है। टीकाकरण बच्चे के रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत बनाता है और उन्हें विभिन्न जीवाणुओं तथा विषाणुओं से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
सरकारी अस्पतालों में 98.1 प्रतिशत बच्चों का हो रहा है टीकारकण
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार जिले में 12 से 23 माह के 98.1 प्रतिशत के बच्चों का सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण हो रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के अनुसार 92.6 प्रतिशत बच्चों का सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण होता था, जो अब बढ़कर 98.1 प्रतिशत हो गया है। इस तरह से इसमें 5.5 प्रतिशत की बढोतरी हुई है।
निजी अस्पतालों से हुआ मोहभंग
जिले में निजी अस्पतालों टीकाकरण करवाने वाले लोगों में कमी आयी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 के अनुसार मात्र 1.9 प्रतिशत बच्चों का निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-4 वर्ष 2015-16 के अनुसार 12-23 माह 5.8 प्रतिशत बच्चों का निजी अस्पतालों में टीकाकरण होता था जो कि घटकर 1.9 प्रतिशत हो गया है। इसमें 3.9 प्रतिशत की कमी हुई है। सरकारी अस्पतालों में टीके की बेहतर गुणवत्ता, मानक अनुरूप संग्रहण एवं महंगे टीकों का निःशुल्क वितरण लोगों का निजी अस्पतालों से मोह भंग करने में कारगर साबित हुआ है.
क्या है आंकड़ा (राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5, वर्ष 2019-20)
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…