परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के महाराजगंज-सीवान मार्ग पर मिडिल स्कूल करसौत के समीप गुरुवार की रात एक ट्रैक्टर नहर में पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की दबने से मौत हो गई। मृत चालक मुफस्सिल थाने के भटवलिया के राजकिशोर यादव का पुत्र दीपक कुमार यादव था। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे महाराजगंज से सीवान की तरफ ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रही थी। मिडिल स्कूल करसौत के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में घुस गई। नहर में पानी भरा था। इस घटना में चालक ट्रैक्टर से दब गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी से ट्रैक्टर को नहर से बाहर निकलवाया। ट्रैक्टर को निकालने के बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…