रघुनाथपुर के व्यवसायियों ने दूसरे दिन भी बंद रखीं दुकानें

  • ज्योति अलंकार ज्वेलर्स में लूट की घटना का कर रहे विरोध
  • 65 लाख के जेवर और नगदी की दिनदहाड़े की गई थी लूट

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय के बाजार के सभी व्यवसायियों ने रविवार को भी लूट की घटना के विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे बाजार के ज्योति अलंकार ज्वेलर्स में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। तीन बाइक पर सवार होकर 6 नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दुकानदार के सिर और पेट पर पिस्टल भिड़ाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे तो इस घटना से नाराज व्यवसायियों ने शनिवार की सुबह 9 बजे थाने के बाहर सड़क जामकर धरना पर बैठ गए थे। इसकी सूचना मिलने पर एसडीओ रामबाबू बैठा और एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय मौके पर पहुंच व्यवसायियों को समझा बुझाकर धरना खत्म कराया था। हालांकि, दुकानदारों ने शनिवार को पूरे दिन अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे तो व्यवसायियों ने 12 दिसंबर दिन रविवार को भी अपनी दुकानों को बंद रखा।

लगातार छापेमारी के बावजूद सफलता नहीं

अपराधियों की संभावित ठिकानों पर लगातार हो रही छापेमारी के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। बीजेपी के जिला प्रवक्ता अविनाश कुमार यादव ने कहा कि पुलिस जल्द लूटकांड का पर्दाफाश करने का आश्वासन दे रही है। लेकिन, तीसरे दिन भी न तो अपराधी ही गिरफ्तार हुए न लूट के आभूषण व नगदी ही बरामद किया जा सका है। इधर बाजार के दुकानदारों ने कई दुकानदारों ने कहा कि सबकी सहमति से यह निर्णय हुआ है कि सोमवार से बाजार की दुकानें सामान्य रूप से खुलेंगी। हालांकि, पुलिस से हमारी मांगें जारी रहेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026