Categories: पटना

अररिया में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, शादी में शरीक होने जा रहे दो शिक्षकों की मौत

पटना: सोमवार की सुबह रानीगंज-सरसी मार्ग में पिपरपाती टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव निवासी मो. मुख्तार आलम (30) व मो. अख्तर हुसैन (45) शामिल हैं।

मृतक मुख्तार के बड़े भाई अस्तर हुसैन ने बताया कि मेरा भाई व उसका दोस्त कटिहार जिले के सिमराहा में रहता है। सोमवार को मेरी बेटी ईरफत जहां की शादी थी। उसी शादी में शादी में भाग लेने दोनों रानीगंज थाना क्षेत्र के बरबन्ना मुस्लिम टोला आ रहे थे। इस बीच रानीगंज सरसी मार्ग पिपरपाती टोला पेट्रोल पंप के समीप रानीगंज की और से जा रही अज्ञात स्कार्पियो गाड़ी ने सामने से ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन दोनों बाइक सवार घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुके थे। घटनास्थल पर बाइक के समीप एक बक्शा था जिसमें साजो-सामान लेकर अपनी भतीजी को देने जा रहे थे। घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

इधर घटना की सूचना मिलने पर रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन थाना पहुंचकर शव के समीप बिलख रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026