Categories: पटना

मुजफ्फरपुर: सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची पुलिस, कमरे में युवक के साथ अश्लील हरकर करते दिखी महिला, कहा- हम रिश्तेदार हैं

मुजफ्फरपुर: जिले के जीरोमाइल इलाके में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर अहियापुर पुलिस ने रविवार को छापेमारी की। एक होटल के पीछे एक घर के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में युवक व महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला की उम्र 32 व युवक की उम्र 22 बताई गई है। महिला अहियापुर थाना क्षेत्र और युवक वैशाली के भगवानपुर का रहने बताया गया।

थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला शादीशुदा है। दोनों से पूछताछ की गई तो पता लगा कि आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच कई माह से अवैध संबंध चल रहा था। इनके घरवालों को बुलाया गया। उनलोगों ने भी रिश्तेदार होने की बात बताई है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है। थानेदार ने कहा कि सेक्स रैकेट जैसी बात सामने नहीं आयी है। कमरे से कोई आपत्तिजनक सामान भी नहीं मिला।

थानेदार ने बताया कि उक्त कमरा अहियापुर की महिला ने ले रखा है। वह किराना की दुकान चलाती है। सूचना मिली थी कि उसी महिला के किराये वाले कमरे में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। इस आधार पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026