पचरुखी बाईपास पर दो लोगों की दर्दनाक मौत

परवेज अख्तर/सिवान: एक अज्ञात बेलगाम ट्रक ने दो लोगों को अपने आगोश में लेते हुए मौत की नींद सुला दी। मृतक की पहचान विजेंद्र कुशवाहा के रूप में की गई है। जो आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव निवासी बताए जा रहे हैं। जो आंदर प्रखंड में कार्यपालक सहायक के पद पर पदस्थापित थे। इस घटना में उनका एक अन्य साथी अमरेंद्र चौबे की भी मौत हो गई है। जो एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थे।बताया जाता है कि दोनों किसी काम से पटना गए हुए थे। और उधर से लौटते समय सिवान के पचरुखी बाईपास पर उक्त घटना घटी। उधर घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं सूचना पाकर सदर अस्पताल में परिजन भी पहुंच चुके हैं। खबर लिखे जाने तक घटना की विधिवत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।सदर अस्पताल से अन्य लोगों की भी घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। उधर दो लोगों की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024