परवेज अख्तर/सिवान : पूर्वांचल डाउन एक्सप्रेस की एक बोगी के पांवदान पर बैठकर यात्रा कर रहा एक यात्री अचानक मालगोदाम के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जीआरपी की मौजूदगी में चिकित्सकों ने किया। घायल यात्री के सिर में गंभीर चोट है। घायल यात्री छपरा जिले के छोटा तेलपा कर्बला रोड साहेबगंज निवासी अब्दुल करीम का पुत्र मो. इमाम अंसारी है। घायल यात्री ने बताया कि भीड़ की वजह से वह बोगी के पांवदान पर बैठकर यात्रा कर रहा था। तभी पीछे से किसी ने उसका बैग चोरी करने का प्रयास किया, बैग के धक्के से मैं अनियंत्रित हो गया और ट्रेन से नीचे गिर गया। वहीं इस मामले जीआरपी प्रभारी नंद्र किशोर सिंह ने बताया कि पूर्वाचल ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…