परवेज अख्तर/सिवान:
शहर के वीएम हाई स्कूल में 28 वीं बाल विज्ञान जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन हाई स्कूल के प्राचार्य सैयद अलाउद्दीन ने किया। कार्यशाला में 14 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। शिक्षकों को मीट गुगल लिक प्रेषित करते हुए डीएवी महाविद्यालय के प्रो. मनोरंजन सिंह ने बाल विज्ञान व गूगल मीट से जुड़ी कई जानकारी दी। साथ ही जिले के सभी स्कूल के शिक्षकों को गुगल मीट से जुड़ने की अपील की। कार्यशाला में 14 स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। करीब दो सौ स्कूल के शिक्षकों को गूगल प्ले स्टोर में जाकर गूगल मीट का प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य रखा गया।
दो बच्चों का समूह बनाकर इन शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा गया। इसका प्रस्तुतीकरण दो-तीन माह बाद किया जाएगा। बच्चों से सतत जीवन के लिए पारंपरिक ज्ञान प्रणाली, निरुपण, विकास मॉडिलिग, सामाजिक नवाचार, उचित प्रौद्योगिकी आदि विषय पर प्रोजेक्ट तैयार कराया जाएगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा ने पत्र जारी कर 23 सितंबर को बाल विज्ञान कार्यशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया था। चुनावी बैठक के चलते वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…