Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव की तिथि घोषणा होने के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है। इसी को लेकर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को पिनर्थु खुर्द एवं करसौत दोनों पंचायतों के मतदान संख्या 187 से 198 बूथों का निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने मतदान केंद्रों पर भवनों की स्थिति, कमरे की संख्या, रैंप, बिजली, शौचालय, पेयजल, साफ- सफाई, कमजोर मतदाताओं के टोले, मतदान केंद्र की दूरी, सड़क आदि का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि पिनर्थु खुर्द पंचायत के 187 से 193 तक निरीक्षण किया गया, जबकि करसौत पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 194 से 198 तक बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है। इस दौरान सेक्टर पदाधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, बीएलओ गुड्डू सिंह, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026