Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मतदान स्तरीय पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के पांच प्रशिक्षण केंद्रों पर शुक्रवार से मतदानस्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर शुरू हो गया। वीएम हाईस्कूल, डायट, बीआरसी, मोति मिडिल व वीएम मिडिल स्कूल में अलग-अलग मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान पदाधिकारी वन, मतदान पदाधिकारी को मतदान के दिन ईवीएम के प्रयोग, सीयू एवं बीयू से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि नियुक्ति पत्र से इनके प्राप्त नंबर का मिलान कर लेने को कहा गया। सीयू एवं बीयू की सीलिंग सही ढंग से हुआ या नहीं इस पर विस्तार से जानकारी दी गई। वीवीपैट के नंबर से मिलान करने, मतदान के शुरू व मतदान के बाद वाली गतिविधियों पर कई महत्वपूर्ण बाते मास्टर ट्रेनरों ने बताया। लोक सभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं सहभागिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए कई टिप्स दिए गए। इसके अलावा मतदान दल में शामिल अन्य कर्मियों की सूचना निर्वाची पदाधिकारी को तत्काल देने, हस्तपुस्तिका में दिए गए विभिन्न प्रपत्र के बारे में सावधानी पूर्वक अध्ययन कर आत्मसात करने, ईवीएम बैलेट यूनिट मतपत्र एवं विकल्प प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024