परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली मोड़ पर दानी मौर्यध्वज बस शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे बस में सवार दो सवारी मामूली रूप से घायल हो गए । जबकि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे पटना से ये बस सिवान आ रही थी। इस दौरान अधिकतर सवारी छपरा में उतर गए थे। मात्र दो से चार लोग ही बस में सवार थे। इसी बीच बस के चालक की आंख झपक गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने बस ड्राइवर दुर्गा राम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। समाचार प्रेषित तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। साथ ही देर शाम बस को कब्जे में लेने की प्रक्रिया चल रही थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…