Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

35 प्रशिक्षुओं को दिया गया मुर्गी व अंडा उत्पादन का प्रशिक्षण

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा दस दिवसीय मुर्गीपालन और अंडा उत्पादन का निःशुल्क प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 35 अभ्यर्थियों को मुर्गी पालन एवं अंडा उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। निदेशक अनंत कुमार लाल दास ने सभी प्रशिक्षुओं को अपना व्यवसाय करने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने से लेकर अन्य कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीपीएल, ग्रामीण, शहरी बेरोजगारों को ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में आरसेटी संस्था का अहम भूमिका है। इस अवसर पर कार्यपालक सहायक संवश कुमार सिंह समेत अन्य प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026