परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर, सिसवन समेत अन्य थानों में शनिवार को शिविर आयोजित कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कई मामलों का निष्पादन किया गया। इस मौके पर सीआइ महावीर मांझी, प्रधान सहायक बलिराम चौबे के अलावा त्रिलोकी रावत, सुरेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, चंद्रमा यादव, सोंधनी के महेश राय, शत्रुघ्न प्रसाद, गौतम राय आदि दर्जन भर से अधिक फरियादी शामिल थे। सिसवन अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय के नेतृत्व में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित बाद विवादों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के ग्यासपुर, बघौना, भागर, सिसवन, घुरघाट, नयागांव, बखरी, कचनार, भागर, भीखपुर आदि गांवों के लोगों द्वारा भूमि संबंधित विवाद के लिए आवेदन दिया गया था।मौके पर अंचल सहायक वली महमद, राजस्व कर्मचारी सुभाष सिंह, अनिल सिंह, जयराम सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…