Categories: पटना

कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौत, ऑटो व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 6 घायल

कटिहार: जिले के एसएच 98 पर सालमारी- बारसोई मुख्य पथ पर शिवरामपुर चौक के निकट ऑटो-बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला समेत तीन की मौत हो गयी। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में एक महिला व दो युवक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर पंचायत के बालूगंज की खातून निशां अपनी बहू के साथ इलाज कराने के लिए ऑटो से बारसोई जा रही थी। मुकुरिया लिंक रोड की ओर से आ रही बाइक व तेज रफ्तार ऑटो में सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी की ऑटो पलट कर दूर जा कर गिरा। हादसे में बलिया बेलौन पंचायत के रहने वाले तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।

कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाने के क्रम में सज्जाद के पुत्र मुसर्रफ रेजा (27) की मौत हो गयी। सरफुद्दीन के पुत्र नोरेश आलम (25) की मौत सिलीगुड़़ी ले जाने के क्रम में हो गयी। वहीं सज्जाद का पुत्र दिलखुश (22) गंभीर रूप से घायल है। उसका सिलीगुड़ी में इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत नाज़ुक बनी हुई है। जबकि ऑटो में सवार तीन महिलाओं में खातून निशा (65) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि मृतक की बहू खुरशेदा खातून (25), फरहत खातून (23) और ऑटो चालक काबूल गंभीर रुप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर सालमारी ओपी अध्यक्ष विजय कुमार यादव, सअनि देवकुमार मिश्र दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए भेजा। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मृत महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। जबकि मृत युवकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026