परवेज अख्तर/सीवान : लकड़ी-सीवान मुख्य मार्ग पर सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्सा पर बरईयाटोला के समीप पेड़ गिर गया. जिसमें तीन लोग चोटिल हो गये. बताते चलें कि शुक्रवार की दोपहर लकड़ी-सीवान मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा पर चालक सहित तीन लोग सवार होकर जा रहे थे. अभी वह महादेवा ओपी क्षेत्र के बरईया टोला गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पकड़ी का पेड़ रिक्शा पर गिर गया. जिससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में तीनों चोटें आई है.
पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल पहुंचाया. पेड़ को जेसीबी द्वारा हटाया गया. घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही पेड़ गिरना शुरू हुआ, चालक की नजर पेड़ पर पड़ गई और उसने सवारियों को जल्दी से उतरने के लिये कहा. इसी बीच पेड़ को डालियों से चोटे लग गयी. इधर पेड़ गिरने से बरईया टोला, हकाम, ओरमा, नवका टोला, बांसोपाली को जाने वाली ग्यारह हजार की हाईटेंशन तार टूट गया. जिससे इन सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…