Categories: पटना

नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके, बिहार में भी सहमे लोग घरों से निकले बाहर

पटना : 19 मई को सुबह करीब 5:45 बजे के आसपास नेपाल में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज  की गई थी। इसका केंद्र लामजुंग जिले के पोखरा के पास था। भूतल से लगभग 10 किलोमीटर नीचे केंद्र था। नेपाल का यह क्षेत्र चीन की सीमा पर लगता है।

भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के कई जिलो में आज सुबह भूकंप महसूस किया गया। पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में भूकंप के झटके महसूस किया गया है। इन इलाके के लोग भूकंप का झटका महसूस होने के साथ ही घर से बाहर निकल गए हैं। तीव्रता ज्‍यादा थी। बिहार के इन जिलों दो से तीन सेकेंड तक भूकंप के झटके आए। किसी नुकसान की जानकारी अब तक नहीं मिली है।

सीमावर्ती इलाके में सहमे लोग

भूकंप की वजह से बिहार के कई इलाकों में लोग सहमे नजर आए। नेपाल में जहां भूकंप का केंद्र बताया है, वह क्षेत्र बिहार के कई जिलों के करीब है। भूकंप की वजह से कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है।

नेपाल में आए भूकंप के बारे में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भूकंप का असर यहां कहीं भी नहीं देखा गया। ना ही यंत्र के पैमाने पर भूकंपीय तरंगे दिखी। भूकंप के झटके का यहां कोई असर नहीं है। हालांकि नेपाल से सटे जिलों के बारे में क्या असर हुआ इसकी जानकारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024