Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दहा नदी से अस्पताल रोड तक हटाया गया अतिक्रमण

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के दहा नदी से लेकर अस्पताल रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वालों पर शुक्रवार को जिला प्रशासन का डंडा चला। इस दौरान रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का शेड जेसीबी से उजाड़ दिया गया गया। एसडीओ अमन समीर, एएसपी कांतेश मिश्रा के साथ-साथ एमवीआइ भी मौके पर मौजूद थी। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक सड़क के किनारे खड़ी बाइक को जब्त कर नगर परिषद लाई। जहां से उनपर एमवीआइ द्वारा जुर्माना किया गया। अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। इस पर अन्य मार्गों में भी सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों में खलबली दिखी। पुलिस ने दुकान के किनारे सब्जी, फल सहित ठेला पर दुकान चलाने वाले फुटपाथी दुकानदारों सामान भी जब्त कर लिया। गौर करने वाली बात है कि बार-बार जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद फुटपाथी दुकान व शहर में बाइक सड़क पर लगाने वाले नहीं इससे परहेज नहीं कर रहे है। इसका नतीजा है कि प्रशासन को उनपर डंडा चलाना पड़ता है। एसडीओ अमन समीर ने बताया कि बाइक वाले जुर्माना भरकर अपनी बाइक छुड़ा सकते हैं। सड़क के आसपास अतिक्रमण का सिलसिला नहीं थमा तो जिला प्रशासन कार्रवाई करने से परहेज नहीं करेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026