Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

व्यवसायियों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की डीएम ने दिलाई शपथ

परवेज अख्तर/सिवान : कलेक्ट्रेट के सभागर में डीएम रंजिता ने शहर के व्यवसायियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। इसमें उन्होंने पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। साथ ही प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले प्राकृतिक नुकसान के बारे में बताया। बैठक के दौरान डीएम ने व्यवसायियों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई। साथ ही प्लास्टिक बैन का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। इधर नगर परिषद के सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने होटल मालिकों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने प्लास्टिक बैन के बारे में पूरी जानकारी देते हुए 23 दिसंबर से प्लास्टिक बैन होने के बाद प्रयोग करने वालों पर होने वाली कार्रवाई व जुर्माना के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उप सभापति बब्लू साह ने शपथ दिलाई। कहा कि पॉलीथिन बैन को सफल बनाने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। इस अभियान में सहयोग करें। साथ ही लोगों को भी जागरूक करें। ताकि अपना शहर स्वच्छ व प्लास्टिक का प्रयोग से वंचित रहे। मौके पर सभी व्यवसायी अधिकारी व होटल मालिक शामिल थे। बता दें कि पिछले दो दिनों से नगर परिषद में अलग अलग व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों को शपथ दिलाकर प्लास्टिक बैन के लिए जागरूक किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026