Siwan News

अतिक्रमणकारी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सीवान:- अंचलाधिकारी पारसनाथ राय ने थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी उमाशंकर साह पिता रोभोत्री साह के खिलाफ थाने में 16 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी कारण में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अंचलाधिकारी ने कहा था कि मौजा जलालपुर थाना नंबर 236 खाता नंबर 913 सर्वे नंबर 7859 रकबा 8 कट्ठा 12 धूर वासगीत कित्य रास्ता को गांव के ही जलालपुर निवासी उमाशंकर साह पिता रोभोत्री साह के द्वारा अतिक्रमण कर सब्जी लगा लिया गया था. जिला पदाधिकारी सीवान के आलोक में जारी पत्रांक के बाद अंचल गार्ड के द्वारा अतिक्रमण किए गए उक्त जमीन को मुक्त कराया गया. हालांकि उसके पुन: बाद अतिक्रमण न किया जाय. जिसके विरुद्ध अंचलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अतिक्रमणकारियों पर उचित कार्रवाई करने की थाना कांड संख्या 254/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी संबंध में पुलिस ने गुरुवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026