परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर हाट में बुधवार की रात्रि में गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 86 कार्टून 753 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया. थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि पिकअप से शराब लाकर बड़का गांव मोजे में उतारा जा रहा था. इसमें पांच धंधेबाज शामिल रहे. जिसमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया परंतु तीन अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकले. गिरफ्तार अवधकिशोर गुप्ता और उनका पुत्र मनीष गुप्ता को पिकअप के साथ हिरासत में ले लिया गया. मुख्य सरगना शम्भू साह अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा. गिरफ्तार पिता पुत्र के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…