Categories: जिला

सिवान में नाट्यकर्मी जेम्स को दी गई श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान:- शुक्रवार को प्रगतिशील लेखक संघ सीवान एवं पीपुल्स कल्चरल स्क्वायड के सदस्यों ने संयुक्त रूप से बैठक की गई. यह बैठक होम्योपैथिक चिकित्सक पीपुल्स कल्चरल स्क्वायड के अध्यक्ष यतींद्र नाथ सिन्हा की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान डाकबंगला रोड पर हुई. कोरोना काल में सभी मानक नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाकर लोग बैठक में मौजूद हुए. पीपुल्स कल्चरल स्क्वायड के वरिष्ठ कलाकार नाटक कर्मी पी जेंम्स के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी. रविंद्र नाथ सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि पी जेम्स संगठन के उपाध्यक्ष वरिष्ठ कवित्री कलाकार जयश्री जेम्स के पति 68 वर्षीय पी जेम्स कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल पालम विहार गुरुग्राम में अंतिम सांस ली.

जेम्स प्रगतिशील आंदोलन के एक सच्चे सिपाही थे. वह अंत तक एक समतामूलक सुंदर समाज के निर्माण के लिए संघर्षरत रहे. उन्होंने कई महत्वपूर्ण नुक्कड़ नाटक एवं मंचीय नाटकों में यादगार भूमिकाएं की थी. हाथी मरा नाटक ने उन्हें काफी लोकप्रियता दी. पी जेम्स अपने पीछे पत्नी जय श्री एवं कलाकार बेटी जयिता जेम्स को छोड़ गए हैं. उद्गार व्यक्त करने वालों में संस्था के सचिव रंगकर्मी डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उस्ताद शायर कमर शिवानी, प्राचार्य ब्रिज देव सिंह यादव, मोहम्मद अनवर, बच्ची देवी, सुषमा सिंह, जैनुद्दीन अंजुम, पारसनाथ श्रीवास्तव, अनिल कुमार शर्मा, तेजाजी, अशोक कुमार गुप्ता, कमल किशोर प्रसाद, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, विभा द्विवेदी, अमृता द्विवेदी, नरेंद्र यादव, लखन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026