परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में व्यवहार न्यायालय को शीघ्र शुरू कराने को ले अनुमंडल अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर इस पर पहल करने की मां की है. संघ के सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि यहां व्यवहार न्यायालय का कार्य शुरू नहीं हो रहा है. व्यवहार न्यायालय शुरू करने के लिए कई बार जिलाधिकारी, जिला जज, पटना उच्च न्यायालय के जज तक निरीक्षण कर चुके हैं. इसके अलावा मांगों को लेकर 30 दिन तक भूख हड़ताल की गयी है.
इस दौरान सांसद, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी यहां व्यवहार न्यायालय शुरू कराने का आश्वासन दिया है लेकिन अब तक व्यवहार न्यायालय का कार्य शुरू नहीं हो सका. पत्र में अधिवक्ताओं ने महाराजगंज में व्यवहार न्यायालय का शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया है. मांग करने वालों अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुंशी सिंह, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, विजय सिंह, अखिलेंद्र सिंह, आमोद कुमार भानु, वशिष्ठ कुमार सिंह, अनिल सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, अमरेंद्र कूमार सिंह, भारत भूषण भाष्कर, नीरज कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, मिथिलेश कुमार सिंह, पीपी रंजन द्विवेद्वी, अभय कुमार श्रीवास्तव, केके सिंह, करुणकांत सिंह, रश्मि कुमारी आदि शामिल हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…