सिवान में पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान:
शहर के मखदुम सराय मोड़ स्थित पर इमारते शरिया के दारउल कजा के दफ्तर में रविवार को तहफ्फुज उर्दू जिला कमेटी सिवान के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलवामा के शहीदों की दूसरी बरसी पर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. के एहतेशाम अहमद की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी वक्ताओं ने सीआरपीएफ के 40 शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह जवान हमारे देश की संपत्ति हैं और धरोहर हैं। इन्होंने देश की सुरक्षा को ले अपनी जान की कुर्बानी दी है और हमारे देश की रक्षा करने में इनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। सभी ने इस पर दुख प्रकट किया कि 100 किलो से अधिक की आरडीएक्स की ट्रक सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों को धता बताते हुए काफिले में घुस गए, लेकिन आज तक दोषियों को सजा देने में पूरा का पूरा सिस्टम असफल रहा है।

सभी वक्ताओं ने सरकार से पुरजोर तरीके से मांग की कि उनके परिवार और उनके आश्रितों की अभी तक जहां-जहां सहायता नहीं पहुंच पाई है उनकी देखभाल की जाए और उनकी सहायता सुनिश्चित की जाए ताकि देश पर शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को कष्ट न उठाना पड़े। मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद इसराइल, सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अहमद अली, जिला कमेटी के सचिव हाफिज जुबेर आसीम, डॉ. जफर कमाली, प्रो. महमूद उल हसन अंसारी, मोहम्मद जबीउल्ला, मोहम्मद सलाम, डॉ. जाहिद सिवानी, डॉ. इल्तेफात अमजदी, सैयद फैज हसन, फैजी कलीम अहमद, फिरोज अहमद खान, मो. रिजवान आसीम नदवी, मौलाना मुर्तुजा मुफ्ती, अब्दुल बारी, सज्जाद अहमद, शौकत खान आदि उपस्थित थे। वहीं बड़हरिया के जोगापुर कोठी के पटेल नगर में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026