Categories: पटना

महिला IPS की नाबालिक बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, कुक ने की शर्मनाक हरकत, महिला थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना: एक महिला आईपीएस की 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से घर में ही काम करने वाले कुक द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले में बच्ची के परिवार की तरफ से महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके आधार आरोपित कुक बच्चा कुमार (53) को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है आरोपित कुक कई साल से महिला आईपीएस के घर में काम कर रहा था। पीड़िता के पिता भी अधिकारी हैं। कुक की मौजूदगी में ही आईपीएस की बेटी का जन्म हुआ था। कई सालों से काम करने के दौरान वह घर का विश्वासपात्र बन गया था। यही कारण है कि घर में अपनी बेटी को अकेला छोड़कर मंगलवार को किसी काम से पीड़िता की मां अपने पति के साथ बाहर गईं थीं।

घर में नाबालिग को अकेले देखकर कुक की नीयत खराब हो गयी। नाबालिग पढ़ रही थी। तभी कुक उसके कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद नाबालिग से बदसलूकी करते हुए गलत नीयत से उसका पैर दबाने लगा। नाबालिग द्वारा गलत हरकतों का विरोध करने पर भी आरोपित नहीं माना। नाबालिग द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने पर कुक कमरे से भाग गया।

इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी फोन से अपनी मां को दी। यह बात सुनकर महिला आईपीएस के पैरों तले जमीन खिसक गयी और वह भागते हुए घर पहुंची और बेटी से घटना की बिन्दुवार जानकारी ली। बाद में इसकी शिकायत महिला थाने की पुलिस से की। बाद में पुलिस ने कुक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी कुक ने बताया कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं और उन्होंने ऐसी कोई हरकत नहीं की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026