छपरा: जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा पूरब टोला गांव के अनीष राय के 6 वर्षीय इकलौते पुत्र आयुष की मौत मंगलवार को विद्युत स्पर्शाघात से हो गई। बच्चा सुबह शौच करने के लिए गांव से बाहर गया था। इसी बीच बिजली का करंट प्रवाहित हो रहे बिजली के स्तंभ स्टे के संपर्क में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। बच्चे की मौत के बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
वहीं माता रिंकू देवी तथा पिता का रो-रो के हाल बुरा है। स्थानीय सरपंच मोहन साह, छविनाथ सिंह, बिस्वनाथ राय,राजेश प्रताप सिंह मुन्ना, अनवर हुसैन, पारस राय,उपेंद्र सिंह, अशोक सिंह व अन्य ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया तथा उनका ढ़ाढ़स बंधाया।वही घटना की खबर से मर्माहत वायपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने अपनी गहरी सम्बेदना ब्यक्त की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…