बबुनिया मोड़ पर गोलंबर से टकराया ट्रक, जाम से हलकान रहा शहर

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ पर सड़क के बीचो बीच बने गोलंबर में सोमवार की मध्यरात्रि एक धान लदा ट्रक अनियंत्रित होकर टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इधर मंगलवार की दोपहर तक ट्रक सड़क के बीचो बीच खड़ा रहा, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। जाम के कारण मुख्य पथ पर चलने वाले बाइक चालकों के साथ राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

जाम के कारण अस्पताल मोड़ से बाइपास मोड़ और बबुनिया मोड़ से सराय मोड़ तक जाम के कारण घंटों वाहनें फंसी रही। वहीं जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। दोपहर में पुलिस ने जेसीबी की मदद ट्रक को सड़क से हटवाया जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और लोगों को जाम से निजात मिली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026