विद्यालय के औचक निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक

परवेज अख्तर/सिवान: जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित कन्या मध्य अरजानीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक संतोष कुमार सिंह, प्रदीप कुमार दुबे, नीलम कुमारी उपस्थित थे। शिक्षिका वंदना कुमारी, साधना कुमारी, बेबी कुमारी, छाया कुमारी, किरण कुमारी, शिक्षक प्रदीप कुमार राम, उपेंद्र कुमार साह बिना छुट्टी के अनुपस्थित पाए गए। जिप उपाध्यक्ष ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पूछताछ की। निरीक्षण के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष ने विद्यालय में पठन पाठन की व्यवस्था दुरुस्त करने की सलाह दी।

वहीं स्कूल परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में ध्यान नहीं देते हैं इस कारण बच्चे अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में काफी कमजोर हैं। कक्षा छठी-सातवीं के बच्चे छह तक का पहाड़ा नहीं जानते हैं। शिक्षकों के गायब होने की सूचना उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ एवं बीईओ को फोन करके दी। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत बीडीओ एवं बीईओ से कई बार की गई, लेकिन शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में बीडीओ कुमारी नीलम ने बताया कि शिक्षकों की बिना कारण अनुपस्थिति के बारे में जांच के लिए बीईओ को कहा गया है। इसकी जांच की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026