Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क दुर्घटना में घायल युवक को ट्रक चालक ने रौंदा

​परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसंतपुर थाने के शहरकोला बाजार के पश्चिम स्टेट हाई वे 73 पर गुरुवार को बाइक के धक्के से एक साइकिल सवार बीच सड़क गिर गया जिसे एक ट्रक चालक ने रौंद दिया इससे उसकी दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं इस घटना में एक अन्य साइकिल सवार युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान केशु महतो (19) के तौर पर हुई। जबकि साइकिल पर सवार उसका चचेरा भाई चंदन कुमार (30) बताया जाता है। घटना के बाद बाइक चालक और ट्रक चालक दोनों फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई परिवार में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसुरी निवासी रूपचंद महतो का पुत्र केशु महतो (19) दिल्ली में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह कुछ दिन पहले घर आया था और गुरुवार को ही उसे दिल्ली जाना था। किसी सामान के लिए अपने चचेरे भाई दीनानाथ महतो के पुत्र चंदन महतोके साथ साइकिल से शहरकोला बाजार आ रहा था। वह जैसे ही स्टेट हाइवे 73 पर पहुंचा एक बाइक वाले ने उसके साइकिल में धक्का मार दिया जिससे वह साइकिल से मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। उसी वक्त पश्चिम की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हालांकि ट्रक चालक बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा सका। उसी के साथ साइकिल पर पीछे बैठा उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज कर छोड़ दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026