सिसवन में ट्रक बाईक कि आमने सामने टक्कर में बाइक सवार शकील खान की मौत जबकि मन्नू खान घायल

परवेज अख्तर/ सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर गांव के हिरामती देवी स्कूल के समीप ताजपुर सिसवन मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी फिदा हुसैन खान का 20 वर्षीय पुत्र शकील खान रूप में कि गई है। जबकि घायल की पहचान ग्यासपुर गांव के तारा हुसैन के 20 वर्षीय पुत्र मन्नू खान के रूप में की गई।दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शकील एवं मन्नू एक साथ बाइक से शनिवार की शाम ग्यासपुर से ताजपुर कि तरफ जा रहे थे।

इसी क्रम में ताजपुर कि तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक कि चपेट में दोनों आ गए जिसमें शकील के चिथड़े चिथड़े उड़ गए वहीं मन्न गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकि गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान रेफर कर दिया। मौके से ट्रक चालक भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे ग्यासपुर बाजार के पास पकड़ लिया।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिसवन थाना को दी घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा कागजी कार्यवाई किया। घटना के पश्चात गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के पश्चात विधवा मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के पश्चात पीड़ित परिवार के चीत्कार से माहौल गमगीन बना हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024