सिवान: सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी ने अस्पताल कर्मी को हत्या करने के लिए बाहर से बुलाया अपराधियों को, कर्मी ने ओटी रूम में घुसकर बचाई जान

परवेज अख्तर/सिवान:
सदर अस्पताल सिवान एक बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है।जहां सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी ने अपने ही अस्पताल कर्मी को लगभग 1 दर्जन से अधिक संदिग्ध अपराधियों को सदर अस्पताल में तैनात मेल नर्स स्टाफ को हत्या करने की नियत से बुलाया।इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।इस बात की सूचना जैसे ही अस्पताल के अन्य कर्मियों को लगी तो आनन-फानन में मेल नर्स स्टॉप की जान बचाई।आ धमके अपराधियों ने अस्पताल के चारों तरफ मेल नर्स स्टॉप की काफी तलाश की परंतु ओटी रूम में छिपे होने के कारण आए हुए अपराधियों से उन्हें भेंट नहीं हुआ।जिससे वह सकुशल बच गए।उक्त घटित घटना शनिवार की बताई जा रही है।

पीड़ित मेल नर्स स्टाफ प्रमोद कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार ने मेरी हत्या की साजिश रच कर 1 दर्जन से अधिक बाहरी अपराधी को बुलाए थे।लेकिन अस्पताल में तैनात अन्य कर्मियों के सहयोग से मेरी जान जाते-जाते बची।उधर इस घटना को लेकर मेल नर्स स्टाफ प्रमोद कुमार ने इसकी सूचना सिविल सर्जन सिवान को दे दी है।खबर लिखे जाने तक स्थानीय थाने में किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है।वहीं इस घटना को लेकर शनिवार को पूरे दिन अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय बना रहा।लोग जितने मुंह उतनी बातें करने से बाज नहीं आ रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026