परवेज़ अख्तर/सिवान:- सिवान मालगोदाम पर ट्रक चालक किराया बढ़ोतरी की मांग को ले शनिवार को हड़ताल पर चले गए। इस कारण यार्ड में माल की लोडिग बंद हो गई। लेकिन बाद में वार्ता कर मामले को सुलझा लिया गया और हड़ताल को समाप्त कराया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिवान मालगोदाम के मालबाबू हरेंद्र प्रसाद ने सूचित किया कि मालगोदाम पर ट्रक चालकों द्वारा किराया बढ़ाने की मांग ट्रासपोर्टरों से की जा रही है तथा माल की लोडिग नहीं कर रहे हैं,इस कारण माल की लोडिग नहीं हो रही है।
सूचना पर उपनिरीक्षक ओपी सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे तो ट्रक यूनियन के नेता रिजवानउल्लाह, विनोद सिंह ने बताया की ट्रक किराया बढ़ाने की मांग ट्रांसपोर्टर व व्यापारियों से काफी दिनों की जा रही थी, लेकिन चालकों की मांग पूरी नहीं की जा रही है। इस कारण सभी ट्रक चालक हड़ताल पर हैं। इसके बाद मौके पर व्यापारी, ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि व ट्रक यूनियन के नेता द्वारा वार्ता की गई तथा सहमती बनी की तीनों पक्ष द्वारा सोमवार को किराया बढ़ोतरी के संबंध में वार्ता की जाएगी। इसके बाद फिलहाल सोमवार तक हड़ताल को टाल दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…