Categories: जिला

सिवान में ट्रक से भरी मात्रा में शराब बरामद, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

ट्रक के अंदर शराब के साथ था पीओपी

बाइक का पीछा करते शराब तक पहुँची पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के महादेवा ओपी थाना पुलिस को शराब बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक ट्रक शराब के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.महादेवा ओपी प्रभारी शशि भूषण मिश्र ने बताया कि रविवार की मध्य लगभग 12:30 बजे रात्रि गस्त चल रही थी.तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक को शक के आधार पर रोकने की कोशिश की गई.लेकिन वे लोग भागने लगे.पकड़ने के लिए बाइक की पीछा की जा रही थी बाइक सवार आकोपुर से पूरब की तरफ गयी सड़क में भागने लगे. कुछ दूर जाने के बाद वे लोग रफू चक्र हो गये. हालांकि उसी दौरान एक उखई बलुआ टोला तिरहा के समीप बसवारी (मुजवानी) में पुलिस ने एक ट्रक को देखा सके के आधार पर जवान ट्रक के पास गए तो देखा कि यह कोई नहीं है. जिसके बाद ट्रक की तलासी ली गयी.तलासी के दौरान ट्रक से 618 पेटी यानी 5400 लीटर शराब बरामद की गयीं. जिसके बाद महादेवा ओपी व मुफ़स्सिल पुलिस ने जेसीबी के सहारे ट्रक को रोड पर निकल वाया. पुलिस ने शराब बरामद में जांच कर रही है.

ट्रक में पीछे था पीओपी

मिली सूचना के अनुसार ट्रक में पीछे मकान निर्माण में लगाये जाने वाली पीओपी लोड थी. पुलिस की माने तो ट्रक में नीचे डाले के बराबर क्रेजी रोमियो शराब थी. उसके ऊपर पीओपी रखी गयी थी और कुछ पीओपी खोल कर तर्जे पर छीट ढ़ी गयी थी ताकि लगे कि इसमें कुछ अन्य सामान है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026