परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थाने में तैनात एएसआई जगदीश प्रसाद ने शनिवार की शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थानाक्षेत्र के डोमिनिया मोड़ सिपाह से 18 लीटर देशी शराब की बरामदगी की. हालांकि पुलिस को मौके पर आता देख चार कारोबारी गली-कूचे से फरार हो गए. मामले में एएसआई जगदीश प्रसाद के बयान पर कांड संख्या 463/19 दर्ज करते हुए कहा गया है की शनिवार की शाम गुप्त सूचना प्राप्त हुई की डोमिनिया मोड़ सिपाह के अनिल चौधरी, राजेश्वर चौधरी, वीरेंद्र चौधरी व गणेश चौधरी अवैध व देशी शराब की बिक्री कर रहे है. सूचना वरीय पदाधिकारी को देकर छापेमारी के लिए जैसे ही डोमिनिया मोड़ पहुंचा की पुलिस को देख उक्त चारो कारोबारी फरार हो गए. तब तक लोगों की भीड़ जुट गई. उसके बाद कारोबारियों के घर की तलाशी के दौरान अनिल चौधरी के घर से 10 लीटर, राजेश्वर चौधरी के घर से 3 लीटर, वीरेंद्र चौधरी के घर से 2 लीटर व गणेश चौधरी के घर से 3 लीटर देशी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने बरामद 18 लीटर देशी शराब को जब्त कर थाने लाया. मामले में नामजद उक्त चार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…