छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के तरैया- मढ़ौरा एसएच-73 सड़क पर शाहनेवाजपुर देवीस्थान के समीप बस की ठोकर से मृत टुनटुन कुमार साह के भाई सोनू कुमार ने बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं अपने बड़े भाई टुनटुन कुमार साह को बाइक से लेकर अपनी मां की मृत्यु प्रमाण पत्र लाने तरैया ब्लॉक जा रहा था। तभी पीछे से मुन्ना ट्रांसपोर्ट की बस BR-04-Q-6301 के चालक तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए आया और बाइक में ठोकर मार दिया।
जिससे मैं सड़क से दूर जा गिरा तथा मेरा भाई बीच सड़क पर गिर पड़ा। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के लोग मुझे घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया। वही घटना के बाद बस चालक ठोकर मार कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बस का नम्बर नोट कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…