छपरा

गाड़ी धीरे चलाने को कहने पर मारपीट कर किया घायल

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा पंचायत के बगही गांव में गाड़ी धीरे चलाने को कहने पर मारपीट कर तीन व्यक्ति को घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मन्नू कुमार मिश्रा की पुत्री चांदनी कुमारी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मैं अपने पिता के साथ दरवाजे पर बैठी हुई थी। उसी समय रूपेश गुप्ता तेजी से गाड़ी चलाते आया जिससे मेरे पिता को धक्का लगने से बच गया, तो बोले कि बाबू तुम अभी बच्चा हो गाड़ी धीरे चलाओ। इसी पर गाड़ी से उतरकर लपर-थपर से मारने लगा।

जब मैं व मेरे चाचा आशीष कुमार मिश्रा बचाने गये तो रूपेश के चाचा मोख्तार प्रसाद गुप्ता, सनोज कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता व रामचन्द्र साह ने फरसा, लाठी व लोहे के रड से जान मारने की नियत से मारने लगे। इस दौरान मेरे पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिनको 29 टंका लगा तथा चाचा को पैर में चाकू मारकर जख्मी कर दिया। दोनों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। वहीं मारपीट के दौरान मेरे गले से सोने की चेन छीन लिया तथा जान मारने की धमकी भी दे रहे है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026