गुठनी में हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी पुलिस ने हत्या मामले के दो आरोपितों को गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, चिलमरवा हत्याकांड के आरोपी सोहगरा गांव निवासी अनिल राम को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि चिलमरवा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का वह हत्यारोपी है। वह कई सालों से फरार चल रहा था। वहीं, थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शिवशंकर राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना था कि उस पर भी हत्या करने का आरोप ह वह भी पुलिस पकड़ से फरार चल रहा था। थाना क्षेत्र के खिरोली गांव से पुलिस ने एससी एसटी के आरोपी राजेश भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाअध्यक्ष अभिमन्यू कुमार का कहना है कि गुरुवार की रात चलाए गए विशेष अभियान में वर्षों से फरार चल रहे दो हत्यारोपी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस थाना क्षेत्र में अभियान चला रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024