परवेज अख्तर/सिवान: प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एसपी सिंह अदालत ने चोरी कांड के दो आरोपियों को छह माह की की सजा सुनाई. गुरुवार को अभियोजन पक्ष की ओर से बहस करने वाले एपीओ अरुण कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने चोरी कांड के दो अभियुक्त मिथिलेश पटेल एवं पप्पू तिवारी को सजा सुनाई. चुकी दोनों अभियुक्त छह माह जेल में काट चुके थे, इसलिए जेल की अवधि को सजा में समायोजित करते हुए दोनों अभियुक्तों को पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना के आधार पर छोड़ने का भी अदालत ने आदेश पारित कर दिया.
बताया जाता है कि नगर थाना निवासी रियाजुद्दीन के परचून की दुकान में दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. दोश स्वीकृति के पश्चात अदालत ने फैसला दिया है. उधर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा आर्या की अदालत ने भी मारपीट से जुड़े मामले में पांच अभियुक्तों को डांट फटकार कर रिहा करने का आदेश पारित कर दिया. एपीओ रविंद्र कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक पांच अभियुक्त अनिल चौबे एवं अन्य मैरवा के रहने वाले थे और मारपीट मामले में आरोपी थे. दोष स्वीकृति के पश्चात अदालत ने उन्हें साल भर के किसी भी प्रकार की घटना नहीं करने के वचन देने पर बांड भरवा कर रिहा करने का आदेश पारित कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…