परवेज अख्तर/सिवान: आंदर स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की शाम सुल्तानपुर दाहाबाड़ी गांव में छापेमारी कर पुलिस पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में सुल्तानपुर दाहाबाड़ी निवासी प्रेमचंद यादव व शिवकुमार मांझी को शामिल है। ज्ञात हो कि पुलिस 16 जुलाई,19 की शाम सुल्तानपुर दाहाबाड़ी गांव में शराब पकड़ने के लिए गई हुई थी।
इस दौरान एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे छुड़ाने के लिए दर्जनों लोगों ने योजना बनाकर पुलिस बल की टीम पर हमला कर दिया था, इसमें एसआइ रामनाथ दास, दो सिपाही व चालक जख्मी हो गए थे। इस मामले में आंदर पुलिस ने 17 जुलाई को 21 लोगों के विरुद्ध् नामजद व 50 अज्ञात महिला-पुरुष पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अन्य फरार आरापितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…