उचकागांव : बुधवार की देर शाम मीरगंज थाने के नरइनिया के एक दूध कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने दुकान पर पहुंच कर रंगदारी की मांग की। इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मीरगंज -सिवान रोड को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क पर आगजनी कर लोग हंगामा व विरोध करने लगे। सड़क जाम से वाहनों की लम्बी कतार लग गईं। लोग फंस कर बिलबिलाने लगे। बाद में सूचना पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने लगी लेकिन लोग नहीं माने। मीरगंज थाने की सब इंस्पेक्टर इंद्रा रानी के आशवासन के बाद सड़क जाम को हटाया गया।
पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिला कर पीड़ित दुकानदार को थाने लेकर चली गईं। बताया जाता है कि बुधवार की शाम नरइनिया के स्टेट बैंक के ठीक सामने सुधा डेयरी व साईं इलेक्ट्रिकलनामक दुकान पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और दुकानदार बीरु मिश्रा को विशाल एन्ड कंपनी के नाम पर रंगदारी मांगने लगे। अभी दुकानदार कुछ समझ पाता तब तक एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर उसके काउंटर पर रख दिया। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए| बताया जा रहा है बदमाश जाते समय फायरिंग भी किए। फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया। समूचे इलाके में अफरा तफरी मच गईं| हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित दुकानदार का बयान लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…