परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बोधा छपरा बगीचा में शुक्रवार को अपराध की योजना बनाते पुलिस ने दो अपराधियों गिरफ्तार कर लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा एवं एक गोली पुलिस ने बरामद किया। इस संबंध में महाराजगंज एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि दारौंदा थाना क्षेत्र के बोधा छपरा बगीचे में अपराध की घटना योजना बना रहे हैं। इसके बाद दारौंदा थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर, अनि भगवान तिवारी, सअनि शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे छापेमारी की गई, जहां पर सवानविग्रह निवासी विजय मिश्रा के पुत्र शशिशेखर मिश्रा उर्फ बिकू मिश्रा उर्फ बाबा, बोधा छपरा निवासी अल्लाह मांझी के पुत्र मुन्ना मांझी एवं अन्य के साथ आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। छापेमारी के दौरान एक अपराधी संदीप यादव फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शशिशेखर मिश्रा उर्फ बिकू मिश्रा दारौंदा के तीन लूट कांड के आरोपी है, जबकि जीबीनगर थाने के दो लूट कांड में आरोपित है। दारौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज मोड के समीप स्वर्ण व्यवसायी से 50 ग्राम सोना एवं 20 हजार रुपये लूट कांड संख्या 96/15 में आरोपित है। पसीवड़ के पीएनबी सीएचपी में डकैती कांड संख्या 153/16 में, सिरसांव मोड के समीप मोटरसाइकिल एवं सात हजार लूट कांड संख्या 93/16 मामले में आरोपित है। इसके अलावा जीबीनगर के शिवदह-महाराजगंज में लूट कांड तथा मिश्रवलिया में मोटरसाइकिल एवं 66 हजार की लूट मामले में आरोपित है। संदीप यादव जो यहां से फरार हो गया वह भी कई लूट कांड का आरोपित है। पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तारी मामले में कांड संख्या 89/18 में प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में दारौदा थाना प्रभारी मनोज प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार बिकू बाबा को कई लूट कांड के आरोपी होने के चलते रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरार संदीप यादव भी कई मामले का आरोपी है। इसकी गिरफ्तारी होने से कई मामले का उद्भेदन हो जाएगा। शनिवार को गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…