Tarwara Hindi News

तरवारा में राजस्व कर्मचारी को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार, पूछताछ जारी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी. नगर थाने के चौकी हसन गांव के समीप गोलीकांड मामलें में घटना के चौथे दिन पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों की गिरफ्तारी से पुलिस राहत की सांस ले रही है। राजस्व कर्मचारी दिलीप सिन्हा ने पुलिस को दिए फर्द बयान में कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर अहिरनी मठिया गांव के जगजीवन गिरी के पुत्र शिवानंद गिरि के साथ विवाद हुआ था।

अपराधियों ने दुर्भावना से ग्रसित होकर राजस्व कर्मचारी दिलीप सिन्हा को गोली मारकर घायल कर दिया था। फिलहाल घायल राजस्व कर्मी का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि पहले से स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। इस मामले में राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा ने दीनदयालपुर के प्रदीप यादव व शिवानंद गिरि को आरोपित किया है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात शिवानंद गिरि व प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर दोनों अपराधियों से गहन पूछताछ कर रही है। ताकि गोली कांड मामले से पर्दा उठ सके। पुलिस ने बताया कि दस माह पूर्व शिवानंद गिरि से विवाद हुआ था। इस मामले में अपराधियों ने राजस्व कर्मचारी को गोली मारकर घटना को अंजाम दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024