Dindayal pur

दीनदयालपुर में शराब के नशे में धुत बताकर लोगों ने चौकीदार को पीटा

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ सरकारी कार्य में बांधा डालने की कई असामाजिक तत्वों ने की कोशिश

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाने के दीनदयालपुर गांव में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत बताकर एक चौकीदार को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।चौकीदार की पिटाई के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बाद में इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को मिली तो वे तुरंत दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचते ही घायल चौकीदार के दरवाजे पर इकट्ठा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कई तरकीब अपनाएं। बाद में थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर चौकीदार के दरवाजे पर इकट्ठा भीड़ को हटाया।

चौकीदार के दरवाजे पर इकट्ठा भीड़ ने चौकीदार पर हमेशा शराब के नशे में धुत होने की शिकायत थानाध्यक्ष श्री सिंह से की। लोगों की शिकायत पर थानाध्यक्ष ने घायल चौकीदार को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच तथा इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल भेजा।लोगों का कहना था कि सरकार के लॉक डाउन के बावजूद चौकीदार शराब पीकर पूर्ण शराबबंदी नीति कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जीवी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह के बारे में तरह-तरह की अफवाहें फैलाकर बदनाम करने की कोशिश की। हालांकि श्री सिंह ने बड़ी ही धैर्य पूर्वक काम करते हुए लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

यहां बताते चलें कि गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध तरह-तरह की अफवाहें फैलाकर सरकारी कार्य में बांधा तथा विधि व्यवस्था संधारण में व्यवधान डालने की कोशिश भी की।लेकिन थानाध्यक्ष श्री सिंह ने इस दौरान स्नेहता में वीरता का परिचय देते हुए धैर्य से काम लिया।इस संबंध में चौकीदार कमल यादव ने थाने में आवेदन देकर बलिंद्र यादव समेत चार लोगों को आरोपित किया है।चौकीदार द्वारा दिए गए आवेदन में मारपीट करने का जिक्र का भी उल्लेख किया गया है।जबकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से साफ साफ इंकार कर रही है।

इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार के साथ मारपीट की घटना की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मैं स्वयं दीनदयालपुर गाँव पहुंचा हुआ था। लोगों की शिकायत के बाद चौकीदार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद चौकीदार पर कार्रवाई की के लिए अनुशंसा की जाएगी। इसके आगे श्री सिंह ने कुछ भी बताने से साफ- साफ इंकार किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026