✍️परवेज अख्तर/सीवान:
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया-मशरख मुख्य पथ पर कौड़िया निलही टोला के समीप गुरुवार काे किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में खड़े दो बदमाशों ने पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उक्त बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं एक बाइक बरामद की। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगहा निवासी मिलन कुमार तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया निलही टोला के बजरंगी कुमार कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को गश्त के दौरान प्रशिक्षु दारोगा रवि कुमार क्षेत्र भ्रमण में दलबल के साथ निकले थे। उन्होंने मलमलिया-मशरख मुख्य पथ पर कौड़िया निलही टोला के समीप दो युवकों को देखे जांच के लिए रोका। पुलिस को देख दोनों बदमाश भागने का प्रयास करने लगे जिसे प्रशिक्षु दारोगा ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। जांच में पकड़े गए बगहा निवासी मिलन कुमार के पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया।दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…