✍️परवेज अख्तर/सीवान:
आंदर प्रखंड के पतार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह ने एचडीएफसी प्रभारी शाखा प्रबंधक के विरुद्ध डीपीओ एमडीएम सिवान, बीईओ एवं एमडीएम बीआरपी आंदर को आवेदन देकर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि एचडीएफसी बैंक शाखा सिवान में पीएम पोषण योजना का खाता संचालित है। मासांत के उपरांत जब पीएफएमएस का बिल शाखा में जमा किया जाता है उस राशि को वेंडर के खाते में जाते-जाते एक सप्ताह समय लग जाता है।
इसके फलस्वरूप वेंडर द्वारा बार-बार रुपया के लिए हमसे पूछा जाता है। इसकी जानकारी लेने के लिए शाखा के प्रभारी नवलकिशोर पांडेय से दूरभाष पर बात की गई तो उनके द्वारा अभद्रता पूर्ण भाषा का प्रयोग किया जाता है। मेरे विद्यालय से एचडीएफसी सिवान बैक की दूरी 35 किलोमीटर है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। इस संंबंध में पूछे जाने पर शाखा के प्रभारी नवलकिशोर पांडेय ने आरोप को निराधार बताया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…