परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के आंदर थाना क्षेत्र के पडेजी गांव के गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की दो बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों की पहचान थाना क्षेत्र के पडेजी गांव निवासी कमल कुमार राम और विशाल कुमार पासवान के रूप में की गई. थानाध्यक्ष कैप्टन शनवाज ने बताया कि गुप्त मिली कि पडे़जी गाँव के दो युवक चोरी के बाइक से घूम रहे हैं.तभी पुलिस ने छापेमारी कर चोरों को गिरफ्तार किया गया.
गत कुछ महीनों में बाइक चोरी का मामला में बाइक चोर की तलाश पुलिस को थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल की एक टीम तैयार कर पडेजी गांव में छापेमारी की गई. जिसके उपरान्त पुलिस को आने की भनक जैसे चोरों को लगी तो भागने की फिराक में लग गए. तभी पुलिस टीम द्वारा चारों तरफ से घेर दोनों को दबोच लिया.साथ ही दो सप्लेंडर प्रो बाइक जब्त किया गया. वही दोनों से पूछ ताछ कर करने के बाद दोनों चोरों पर कांड संख्या 219/20 दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…