Siwan News

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन सीवान मुख्य पथ एस एच 89 व एमएच नगर थाना के हसनपुरा पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की दो पहर दो बाइक की सीधी टक्कर में दो बाइक सवार घायल हो गये. घायलों में हुसैनगंज थाने के घीसनापुर निवासी श्रीनिवास यादव व दूसरा इसी थाने के पतियांव निवासी मनोज तिवारी है. घटना के पश्चात थाने के जमदार मुन्ना यादव ने दोनों घायलों को इलाज के लिये हसनपुरा स्थित अस्पताल भेजवाया. जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि श्रीनिवास यादव अपने घर घीसनापुर से हसनपुरा सीओ के पास आ रहे थे. उनके पीछे से मनोज तिवारी बाइक से अपने घर जा रहे थे. तभी श्रीनिवास यादव ने जैसे ही अपना बाइक में ब्रेक लगाया, तभी पीछे से मनोज तिवारी ने ने ठोकर मार दिया. जिससे दोनों बाइक सवार सड़क के किनारे गिर गये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026